जयसिंहपुर: सुल्तानपुर में प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने प्राइड एंड साइन ट्रेड जोन के मालिकों पर केस दर्ज किया
सुल्तानपुर में प्लाट दिलाने के नाम पर एक गरीब महिला से 2.80 लाख रुपए धोखाधड़ी कर वसूले गए। आरोपी संस्था ने रजिस्ट्री नहीं की और बकाया राशि लौटाने से इनकार कर धमकी दी। पुलिस ने SP के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।