शाजापुर: जलोदा में जमीन विवाद के चलते मारपीट, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी। मंगलवार को दोपहर 3: बजे घायल मनोहर राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद को लेकर नीलम सिंह द्वारा मेरे साथ में मारपीट की की गई, घायल को परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार जारी है।