शाजापुर: पंपापुर में घर के पास शराब पीने से मना करने पर 5 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर जिला के ग्राम पंपापुर में घर के पास शराब पीने से मना करने पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हैं हुए उसे घायल कर दिया। मंगलवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार घर के पास में शराब पीने से मना करने पर सतीश निवासी ग्राम पंपापुर के साथ में पांच लोगों ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।