शाजापुर: शाजापुर में 3 मई को होगा कन्याओं का निशुल्क 16वां सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन, एकता ग्रुप की बैठक आयोजित
शाजापुर:एकता ग्रुप द्वारा हर वर्ष कन्याओ का निशुल्क सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें ग्रुप द्वारा निःशुल्क विवाह व निकाह संपन्न कराया जाता है। इस वर्ष भी एकता ग्रुप द्वारा यह आयोजन नगर के दुर्गा गार्डन में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सोमवार रात को 10 बजे ग्रुप की बैठक का आयोजन एकता ग्रुप अध्यक्ष के निवास पर किया गया।