शाजापुर: बेरछा थाना पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग अपहृत को किया बरामद
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बेरछा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02.01.2025 को फरियादी द्वारा सूचना दी गयी की कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादी की नाबालिक साली उम्र 17 साल को बहला फुसला कर भगाकर ले गया है जिसको लेकर थाना प्रभारी बेरछा द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई।सायबर सेल की मदद से नाबालिक अपहता की टावर लोकेशन से नाबालिक अपहता को इन्दौर से दस्तयाब किया।