सदर: काशी की गलियों में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने मशहूर पहलवान लस्सी का चखा स्वाद
वाराणसी। फिल्म "मैंने प्यार किया" से देशभर में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों धार्मिक नगरी काशी के दौरे पर हैं। पिछले दो दिनों से वह शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करने के साथ-साथ बनारस के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी आनंद ले रही हैं।