चूरू: नगर निकाय चुनाव में 1545 प्रत्याशी मैदान में, चूरू में 201 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
Churu, Churu | Sep 3, 2026 चूरू जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 में गुरुवार को नाम वापसी के बाद अब जिले की 11 नगरीय निकायों के 430 वार्डों में 1545 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन जिलेभर में 331 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। नामांकन की संवीक्षा के बाद 1882 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए थे।