बिसौली: बसई गांव के पास ट्राई साइकिल को वाहन ने मारी टक्कर, ट्राई साइकिल सवार विकलांग हुआ घायल
Bisauli, Budaun | May 24, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई गांव के पास रविवार को 3 बजे करीब एक अज्ञात वाहन ने ट्राई साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे ट्राई साइकिल सवार विकलांग घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार धिमरपुरा निवासी ऋषिपाल पुत्र पोसाकी लाल अपनी बहन के घर कालूपुर गांव से ट्राई साइकिल से वापस लौट रहे थे।