बांधवगढ़: मुख्यमंत्री ने संबल योजना की राशि ट्रांसफर की, उमरिया के 166 हितग्राहियों को मिला लाभ
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 27,167 हितग्राहियों के खातों में 600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।इसमें उमरिया जिले के 166 हितग्राहियों को भी लाभ मिला, जिनके खातों में कुल 3.71 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी उमरिया में देखा।