खगड़िया: मध्य विद्यालय खैरी खुटहा में छात्रों के बीच नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, नशा से बचने का दिया गया सलाह
मोरकाही थाना क्षेत्र में अंतर्गत खैरी खुटहा स्कूल में छात्रों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नशा मुक्त भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन नशा मुक्त भारत के बैनर तले किया गया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर एक से बढ़कर एक पेन्टिंग बनाकर तारीफ बटोरी। सभी छात्रों को नशा मुक्त भारत कि ओर से पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया।