भरनो: सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत,एक घायल
Bharno, Gumla | Jul 5, 2026 भरनो थाना के कुछ पूरी पहले पलमाडीपा स्थित हाथी पुल के पास बाईक सवार ने पीछे से अज्ञात वाहन को ठोकर मार दिया।बाईक पर तीन युवक सवार थे।दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक घायल हो गया।घटना देर शाम की है।मृतकों की पहचान हेठटोली निवासी आर्यन बाड़ा 18 वर्ष एवं प्रताप बाड़ा 25 वर्ष के रूप में हुई।जबकि इसी गांव के गैब्रियल बाड़ा 24 वर्ष घायल हैं।