रसूलाबाद: सिसाही में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने अधेड़ की की मारपीट, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिसाही गांव में घर के बाहर लेटने जाते समय एक अधेड़ के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने पांच लोगों पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है सिसाही गांव निवासी हेमराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार रात वह घर के बाहर लेटने जा रहे थे