बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
कारगिल विजय सभा भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक शनिवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषि विकास की विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया.