रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के ओड़ियाचक गांव में मजदूर दिवस के अवसर पर समाज सेवा समिति मगध बिहार की बैठक आयोजित
रफीगंज प्रखंड के ओड़ियाचक गांव में समाज सेवा समिति मगध बिहार की ओर से मजदूर दिवस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 मई को मजदूर दिवस मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं। बुधवार संध्या 6 बजे सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम मजदूरों के लिए आयोजित किया गया है।