कायमगंज: गांव प्रेमनगर में देवर ने भाभी पर गड़ासे से किया हमला, कानपुर किया रेफर, आरोपी देवर पर हुआ मुकदमा
कायमगंज के गांव प्रेमनगर निवासी भाभीकल्पना पर देवर चरन सिंह ने जान से मारने की नियत से गड़ासे से हमला कर दिया था।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।डॉ ने गंभीर हालत को बेहतर इलाज के लिए कल्पना को कानपुर रेफर कर दिया।जहां पर उसका इलाज चल रहा है।कमालगंज के गांव मकूनगला निवासी कल्पना के पिता दिवारीलाल ने पुलिस को तहरीर दी और चरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया