हमीरगढ़: थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
हमीरगढ़। थाना क्षेत्र में देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा