मुरैना नगर: बिहारी पड़ाव में किराना व्यापारी पर हमला, मिलावटी सामान का आरोप लगाकर दुकान में घुसकर लात-घूंसे बरसाए, बाजार में दहशत
मुरैना के बिहारी पड़ाव में आज शनिवार कों किराना व्यापारी अनिल मित्तल के साथ कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने व्यापारी पर मिलावटी सामान बेचने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान एक युवक दीपक खरे को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।