महागामा: नया नगर में सड़क पर बात कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी
Mahagama, Godda | Jul 31, 2026 प्रखंड के नया नगर पंचायत में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है चिक पुकार, अपरा तफरी और रोते बिलखते परिजनों के बीच हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है आखिर सड़क पर इस तरह की लापरवाही कब रुकेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना उस समय हुई जब मोहम्मद शोएब और मोहम्मद सरवर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।