कोंडागांव: उरन्दाबेडा थाना के CAF कैम्प में ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत; निजी कारणों से तनाव की आशंका
कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा थाना के CAF कैंप में सोमवार को एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जोगेंद्र नेताम निवासी बड़ेडोगर भैसाबेडा के रूप में हुई है। घटना ड्यूटी के दौरान हुई, जिसके बाद पुलिस ने जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।