मुरैना में 3 साल के मासूम का दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में स्कूटी पर ले जाते दिखा संदिग्ध।
मुरैना। शहर की गायत्री कॉलोनी से एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कार्तिक यादव (उम्र 3 वर्ष) गायत्री कॉलोनी स्थित अपनी नानी के घर रहता था और वहीं पास के पीजी (प्ले ग्रुप) क्लास में पढ़ता था।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:40 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद कार्तिक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ स्कूटी पर बैठकर चला गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध बच्चे को स्कूटी पर ले जाता दिखाई दे रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शहर में नाकाबंदी कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्�
Morena Nagar, Morena | Jul 14, 2026