प्राइवेट स्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी, क्षमता से अधिक बच्चे मिले; यातायात पुलिस की कार्रवाई।
मुरैना। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित एसपी कार्यालय के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई निजी स्कूलों की बसों और वाहनों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं सामने आईं।
जांच के दौरान कई वाहनों में बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन मेंटेनेंस, फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी गेट जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। वहीं कई बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था।
यातायात पुलिस के सूबेदार मलखान सिंह परमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूला गया। जांच के दौरान एक बस में 36 सीटों की क्षमता के बावजूद 54 बच्चे सवार मिले। भी�