राजपुर: बक्सर डीएम ने सोन नहर का किया निरीक्षण, जलापूर्ति-सफाई के दिए सख्त निर्देश
Rajpur, Buxar | Jun 11, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने फसलों की सिंचाई हेतु सोन नहर प्रमंडल की नहरों में जल उपलब्धता का स्थल निरीक्षण गुरुवार को 12:30 बजे अपराह्न में किया। 11 नंबर लख से सिकरौल तक नहर में पर्याप्त जलापूर्ति पाई गई। डीएम ने कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल को निर्देश दिया कि भू-जल स्तर घटने पर नहर से पर्याप्त सिंचाई जलापूर्ति सुनिश्चित करने को ले तत्काल योजना बनाएं