इटावा: बसगवां पुल पर बसरेहर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे भरथना के हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया
Etawah, Etawah | Jun 12, 2025 एसएससी बृजेश श्रीवास्तव ने गुरुवार रात 9 बजे मीडिया सेल पर जानकारी देते हुए बताया कि बसरेहर पुलिस गुरुवार शाम 7 बजे बसगवां पुल पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान भरथना थाने का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिमन्यु उर्फ राजा जिस पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज है। चेकिंग देखकर पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग कर भागने लगा पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से घायल हुआ हैं।