इटावा: बसरेहर इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, बरामद हुआ तमंचा और कारतूस
Etawah, Etawah | Jun 12, 2025 बसरेहर इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो जाने से बदमाश अभिमन्यु उर्फ हनी गोली लगने से घायल हो गया, गुरुवार शाम करीब 7 बजे यह मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश के पास से तमंचा,दो जिंदा कारतूस,एक चोरी की बाईक बरामद हुई है घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पर कई आपराधिक मुकदमे पहले से भी दर्ज है।