इटावा: डीआईजी ने इटावा पहुंचकर आरक्षी भर्ती के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का परखा
Etawah, Etawah | Jun 12, 2025 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए जेटीसी/आरटीसी की तैयारी एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की व्यवस्था को परखने के लिए गुरुवार को DIG हरीश चन्द्र दोपहर 2 बजे इटावा पहुंचे। उन्होंने यहां एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन और सुदिति ग्लोबल अकादमी में व्यवस्था देखी।