बिलग्राम: खतराना मोहल्ले में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता की मौत के बाद वह सदमे में था
Bilgram, Hardoi | Apr 18, 2026 बिलग्राम क्षेत्र के मोहल्ला खतराना में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अमन अपने कमरे में सोने गया था जब उसकी मां उसे जगाने कमरे में पहुंचीं,तो अमन पंखे से लटका हुआ मिला। यह देखकर मां ने शोर मचाया,जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।