सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 92 हजार से ज़्यादा लोगों को मिलेगी दवा
सेन्हा प्रखंड में फाइलेरिया रोधी एमडीए अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 116 केंद्रों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूखैर भगत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत आनंद, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किया गया।