सेन्हा: सांसद सुखदेव भगत की पहल से मुर्की कुंबा टोली में ट्रांसफार्मर बदला
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुर्की कुंबा टोली में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस जिला सचिव नंदकिशोर शुक्ला से शिकायत की।आज रविवार शाम 4 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।