हरियाणा सरकार द्वारा पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह को मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पूरे खादर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
पंचकूला स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि भोपाल सिंह के नेतृत्व और अनुभव का लाभ प्रदेश के साथ-साथ खादर क्षेत्र के विकास को भी मिलेगा।
💐 राष्ट्रीय कदम न्यूज़ की ओर से भोपाल सिंह जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#BhopalSingh #OSD #CMHaryana #Haryana #Panchkula #Khadar