वैर: लोहासा के रामवीर गुर्जर ने DSSSB में 28वीं रैंक हासिल की, सेना की नौकरी छोड़ बने फर्स्ट ग्रेड व्याख्याता
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026 तहसील वैर के ग्राम लुहासा के युवा रामवीर गुर्जर ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की परीक्षा में 28वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।