कासगंज: कादरगंज सिकंदर पुर वेश रोड पर दो बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में भाई की मौत और बहन घायल
यह हादसा उस समय हुआ जब 21 वर्षीय रजत अपनी बहन पिंकी को कादरगंज से दवाई दिलाकर बाइक से अपने गांव लखापुर लौट रहा था। तभी कादरगंज-सिकंदरपुर वैश्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी मंगलवार दोपहर् 1 बजे मिली।