उनियारा: उनियारा उपखंड अधिकारी के पद पर सुमन गुर्जर को नियुक्त किया गया
Uniara, Tonk | Jun 20, 2026 उनियारा उपखंड अधिकारी के पद पर सुमन गुर्जर को लगाया गया है। शनिवार को सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य की और से आर ए एस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई है। जिसमें उनियारा में कार्यरत एसडीएम पूजा मीणा का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर सुमन गुर्जर को नियुक्त किया गया है।