सरोजनी नगर: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बुधवार को लगभग दुपहर 3 बजे लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवाओं के बारे में जानकारी लीं। महिलाओं के हित में संचालित सेवाओं के प्रभावी ढंग से संचालन पर उन्होंने जोर दिया।