शिवपुरी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई
Shivpuri- कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस के रिजौदी घाट पर जिला टास्क फोर्स ने रात में दबिश दी। सिंध नदी से अवैध रेत खनन करते 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 हाइड्रा मशीनें जब्त की गईं।
जब्त वाहन बदरवास थाने में रखे गए हैं। खनिज विभाग मात्रा का आकलन कर रहा है, आरोपियों पर मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत भारी जुर्माने की कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने कहा- अवैध खनन पर अभियान जारी रहेगा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#ShivpuriNews #IllegalMining #SandMafia #MPRaid #Badarwas #MPNews #BreakingNews