चकाई: लोकसभा चुनाव से पूर्व कठावर जंगल से दो केन बम व विस्फोटक को पुलिस ने किया बरामद
Chakai, Jamui | Apr 16, 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के चार दिन पहले जमुई के जंगल वाले रास्ते में सुरक्षा बलों ने दो केन बम को बरामद किया है. प्रत्येक केन बम का वजन साढ़े तीन किलो बताया गया है.नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान केन बम के अलावा डेटोनेटर और इलेक्ट्रॉनिक जेल भी सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लिया है.