सदर: नशे में धुत पड़ोसी ने 29 दिन की नवजात को जमीन पर पटका, हालत गंभीर; FIR दर्ज
धर्मनगरी काशी के सारनाथ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ अकथा क्षेत्र में शनिवार की रात एक नशेबाज पड़ोसी ने महज 29 दिन की नवजात बच्ची को जान से मारने की नीयत से हवा में उठाकर इंटरलॉकिंग सड़क पर पटक दिया। सिर और सीने में गंभीर चोट आने के कारण मासूम अचेत हो गई, जिसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।