सवायजपुर: भरखनी ब्लाक के उमरापुर में मुख्य मार्ग पर जल भराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग
प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के विकास को लेकर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि गांव के वाशिंदों को कोई समस्या न हो, पर भरखनी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्यूरा के मजरा उमरापुर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां ग्राम प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण मुख्य मार्ग पर जल भराव और कीचड़ से ग्रामीण काफी परेशान हैं।