सुजानगढ़: जिले के सुजानगढ़ में बंद पड़े पंप हाउस की मोटर की मरम्मत कर सुचारू किया गया, करवाई गई सफाई
आयुक्त गिरधारी पारीक ने तुरंत मौका निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया और पंप हाउस के रोटर पाइप की मर मत करवाई तथा अवरूद्ध नाले, सीवर आदि की सफाई करवाई। अब पंप हाउस सुचारू हालत में है और नियमित पानी निकासी हो सकेगी। आमजहन की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेकर पानी भराव की समस्या का निदान होने पर वार्डवासियों ने कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।