लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क जांच शिविर में 113 उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज।
शहर के पुराने बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इसके आयोजन को लेकर शहर के 33 वार्ड समेत जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र से गरीब असहाय ग्रामीण महिला एवं पुरुष पहुंचे। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिंहा के द्वारा कुल 113 उच्च रक्तचाप मधुमेह मरीजों की जांच कर मुफ्त में दवा का वितरण किया गया।