गायघाट: बलौरनिधि पंचायत में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बलौरनिधि पंचायत में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात ग्यारह बजे की बताई जा रही है। इस घटना एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़िता ने सुंदरेश्वर सहनी छोटू सहनी समेत कई लोगों को आरोपित किया है।