होशंगाबाद नगर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो 4 जून को नर्मदापुरम आएंगे
शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 4 जून को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो नर्मदापुरम दौरे पर आएंगे। उनका यह दौरा मानवाधिकार एवं समावेशी विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की जमीनी समीक्षा के उद्देश्य से प्रस्तावित है। दौरे के दौरान रोजगार एवं कौशल विकास, बाल अधिकार एवं किशोर न्याय की समीक्षा की जाएगी।