भगवानपुर: भगवानपुर थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में 6 लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
रुड़की के भगवानपुर थाना परिसर में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया है। इस थाना दिवस में 6 लोगों ने अपनी समस्याओं को थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी के सामने रखा है। 6 समस्याओं में से तीन समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है। जबकि अन्य समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। इस थाना दिवस में लोगों को नशे के प्रति जागरूक भी किया गया है।