भगवानपुर: बुग्गावाला के पास से पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
रुड़की की भगवानपुर थाना तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अक्षय पुत्र लक्ष्मण सिंह नाम के आरोपी को बुग्गावाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले मे मुकदमा दर्ज कराया था।