भगवानपुर: गांजा मजरा गांव के पास से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक भी की गई बरामद
भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा मजरा गांव निवासी मुरसलीन पुत्र सलीम नाम के नशे के एक तस्कर को गांजा मजरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 5.20 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि मुरसलीन स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने मुरसलीन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।