सदर: मुहर्रम-2026 को लेकर पुलिस ने किया अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Jun 25, 2026 वाराणसी। आगामी मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने काशी जोन के विभिन्न संवेदनशील एवं मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।