विश्रामपुर विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडेय मेदिनीनगर में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में रैली लेकर पहुंची थी। उनकी रैली में शामिल होने के लिए महिला कार्यकर्ता टेम्पो से आ रहे थे, लेकिन अचानक कजरी एवं बड़कागांव के बीच दो हाइवा के बीच आ जाने से ब्रेक नहीं लगा और अनियंत्रित होकर पलट गया।