मेदिनीनगर (डालटनगंज): सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ, सहिया साथी,बी.टी.टी ने मानदेय दुगना होने पर जेएमएम कार्यालय में मुख्यमंत्री का जताया आभार
सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ झारखंड की सहिया, सहिया साथी एवं बी.टी.टी ने झामुमो के जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देकर आभार जताया। झारखंड बनने के बाद पहली बार किसी सरकार ने झारखंड की सहियाओं का मानदेय दुगना किया है। सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी, के मानदेय में भी वृद्धि की गयी है।