मेदिनीनगर (डालटनगंज): राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान ने ठोका छतरपुर सीट पर दावा, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा बायोडाटा
राष्ट्रीय जनता दल के पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव को प्रदेश कार्यालय रांची में अपना बायोडाटा देकर छत्तरपुर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की। धनंजय का कहना है कि पार्टी की विचारधारा को सालों से मानते हुए हर दायित्व को ईमानदारी से निभाते आ रहे हैं। मुझे छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाए।