मेदिनीनगर (डालटनगंज): नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त,नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने मांगों को पूरा करने का लिया निर्णय
मेदिनीनगर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गयी है। नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने सभी छह सूत्री मांगों को पूरा करने का निर्णय लिया है। रांची में वार्ता के बाद मांगे पूरी करने पर हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। बतातें चलें कि झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 23 अगस्त से मेदिनीनगर नगर निगम समेत पूरे राज्यकर्मी हड़ताल पर थे