करछना: तहसील करछना में विद्युत कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया, तहसीलदार करछना को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को विद्युत कर्मियों ने उप जिलाधिकारी के गैर मौजूदगी के कारण तहसीदार करछना को ज्ञापन देकर मीटर रीडरों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि नई बिलिंग एजेंसी द्वारा कर्मचारियों का वेतन मानक अनुसार नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का ईपीएफ सही समय पर नही आ रहा है,और न ही पूरा दिया जा रहा है।